वलसाड (गुंडलाव):
वलसाड के मैरी स्कूल में एनुअल डे पर पानी की बोतलों की दुगनी कीमत, अभिभावकों में नाराजगी.

ST MERRY SCHOOL के एनुअल डे के दौरान पानी की बोतलों को दुगनी कीमत पर बेचने के मामले में अब दुकान मालिक का भी बयान सामने आया है। दुकान मालिक विजय भाई का कहना है कि उन्होंने स्टॉल लगाने के लिए स्कूल प्रबंधन को काफी ज्यादा रकम चुकाई, जिसकी वजह से उन्हें कीमतें बढ़ानी पड़ीं।
संजय भाई ने कहा, “हमें स्टॉल लगाने के लिए काफी महंगा शुल्क देना पड़ा, इसलिए हमने पानी की बोतलों की कीमत थोड़ी बढ़ाई।” हालांकि, इस बात से ग्राहकों में काफी नाराजगी है और इसे ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
इस पूरे मामले से न सिर्फ अभिभावक परेशान हैं, बल्कि स्कूल प्रबंधन की निगरानी प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आगे से ऐसी समस्याएं दोबारा न हों।





