Explore

Search

February 4, 2026 6:27 am

IAS Coaching

धोखाधड़ी के आरोप से हड़कंप, पीड़ित की मां को आया हार्ट अटैक

सूरत से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर गरीब लोगों से पैसे लेकर धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सूरत निवासी मितेशकुमार रमेशभाई राजपूत ने उन्हें झूठे वादों में फंसाकर बड़ी रकम ऐंठ ली, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया।

परिवार का दावा है कि इस सदमे के चलते उनकी बुजुर्ग मां को हार्ट अटैक आया है। पीड़ित का कहना है कि अगर उनकी मां को कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार वही युवक होंगे।

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके पास इस पूरे मामले से जुड़े सबूत मौजूद हैं और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब सवाल यह है कि क्या गरीबों की मेहनत की कमाई लूटने वालों पर कानून का शिकंजा कसेगा? या फिर ऐसे आरोपी यूं ही खुले घूमते रहेंगे?

प्रशासन से मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

Gold Coin News
Author: Gold Coin News

Digital Griot
Digital Griot
જાહેરાત
AI Tools Indexer
Marketing Hack4u
Digital Griot