Explore

Search

February 4, 2026 11:27 am

IAS Coaching

कभी जापानी तो कभी स्पेनिश…देश ही नहीं बल्कि विदेशी महिलाओं के साथ भी बदसलूकी, महिला सुरक्षा पर एक प्रश्न चिह्न है.

झारखंड के दुमका में शुक्रवार की रात स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ साथ गैंगरेप की जो घटना हुई है उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. तीन युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. अब गैंगरेप की पीड़िता ने वारदात की जो हॉरर स्टोरी (आपबीती) सुनाई है वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

महिला ने कहा, ‘मुझे लग रहा था कि आरोपी उस रात मेरी हत्या कर देंगे लेकिन भगवान की कृपा से अभी भी जिंदा हूं.’ बता दें कि स्पेन की महिला से दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में गैंगरेप की ये वारदात हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने खुद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी.

बता दें कि 28 साल की स्पेनिश महिला और 64 साल का उसका पति बांग्लादेश से अलग-अलग बाइक टूर पर निकले थे और वो झारखंड के रास्ते नेपाल जा रहे थे. इसी दौरान स्पेन की महिला के साथ शुक्रवार की देर रात गैंगरेप की घटना हुई थी. घटना के बाद स्पेनिश महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया था. घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास हुई थी.

Gold Coin News
Author: Gold Coin News

Digital Griot

Leave a Comment

Digital Griot
જાહેરાત
AI Tools Indexer
Marketing Hack4u
Digital Griot