Explore

Search

February 4, 2026 6:01 pm

IAS Coaching
दमन पुलिसने सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को अनैतिक कार्यों में संलिप्त करने वाले पाँच व्यक्तिको किया गिरफ्तार।

दमन पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि एक अज्ञात व्यक्ति सोशल मीडिया तथा अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों का उपयोग कर महिलाओं को वापी से दमन में मनचाही जगहों पर भेजने का झांसा देता है तथा वहां उनके साथ अनैतिक गतिविधियों करवाता है।

यह कार्य न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि समाज की नैतिकता और महिलाओं की गरिमा के प्रति एक गंभीर अपराध भी है।

दमन पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार रोकथाम के अंतर्गत एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर XYZ होटल में एक कमरा बुक किया गया तथा एक डमी ग्राहक के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति के साथ संपर्क स्थापित कर होटल में एक लड़की को अनैतिक कार्यों के लिए बुलाने की डील तय की गई। उक्त डौल के अनुसार, दो व्यक्ति अल्टो कार में एक लड़की को लेकर XYZ होटल पहुंचे और उसे पहले से बुक किए गए कमरे में इमी ग्राहक के पास भेजा गया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उनके साथ आए व्यक्तियों द्वारा उन्हें आर्थिक लाभ हेतु अनैतिक कार्य करने के लिए मजबूर किया जाता है। प्राप्त जानकारी के आधार पर कोस्टल पुलिस स्टेशन कडैया में U/s. 4, 5, 7 Immoral Trafficking (Prevention) Act-1956 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है।

प्राथमिक पूछताछ व पीड़िता के बयान के आधार पर अन्य तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Reporter Rizwana Ali Saiyed”Daman”
Gold Coin News
Author: Gold Coin News

Digital Griot

1 thought on “”

Leave a Comment

Digital Griot
જાહેરાત
AI Tools Indexer
Marketing Hack4u
Digital Griot