शादी समारोह में हुई हीरे-सोने की चोरी का खुलासा जिसमे बैंड बाजा बारात गेंग के आरोपी को दमन पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार।
दिनांक 04/02/2025 को शिकायतकर्ता जयकुमार गिरधारीलाल टिकमानी पताः- वलसाड, गुजरात की बेटी की शादी होटल सिदादे, देवका, नानी दमन में आयोजित की गई थी। शादी समारोह के दौरान, जब स्टेज पर विवाह की रस्में चल रही थीं, उस समय दुल्हन को पहनाने के लिए रखा गया एक ब्राउन रंग का पर्स, जिसमें हीरे-जड़ा सोने का मंगलसूत्र हीरे-जड़ी अंगूठी, एक मोबाइल फोन तथा ₹20,000 नकद रखे हुए थे, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर तटीय पुलिस थाना, कड़ैया में अपराध क्रमांक नंबर 06/2025, धारा 305 331(4) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया।

तफ्तीशः प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उक्त मामले को सज्ञान में लेकर जिला पुलिस अधिक्षक श्री केतन बंसल एवं उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती तनु शर्मा के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने तत्परता से जांच प्रारंभ की। CCTV फुटेज, ह्यूमन इंटेलिजेंस एवं टेक्निकल एनालिसिस के माध्यम से अभियुक्त की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। आरोपी घटना के बाद मध्यप्रदेश भाग गया था तथा लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। दमन पुलिस की एक टीम जिसमे हेड कॉन्स्टेबल हितेश सोनवने पुलिस कॉन्स्टेबल रवी गुप्ता लगातार मध्यप्रदेश में डटे रहे। कड़ी निगरानी और सतत प्रयासों के बाद, आरोपी बॉबी S/० दिनेश सांसी, निवासी मुंगावली, जिला अशोकनगर, मध्यप्रदेश को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफतार व्यक्ति :- बॉबी S/० दिनेश सांसी उम्र 22 साल पताः मिरकाबाद, मुंगावली, जिल्ला अशोकनगर, मध्यप्रदेश (जिसको महेरबान कोर्ट के समक्ष रीमाण्ड अरजी के साथ प्रस्तुत करने पर अभियुकत को दिनांक 06/06/2025 तक की पुलिस कस्टडी रीमाण्ड मंजूर की है)

(अभियुक्त पर पहले से ही देश के अलग अलग राज्यों में चोरी आदि के 15 से अधिक मुकदमे चल रहे है)

रीकवरीः-(1) चोरी हुये गोल्ड चेन, अंगूठी और नकदी यह अपराध के सामेल अन्य अपराधीओ की गीरफ़्तारी के प्रयास दमन पुलिस द्वारा जारी है.
नोटः- यह गिरोह शादी समारोहों में अच्छे कपड़े पहनकर आता था और मेहमानों के साथ घुलमिल जाता था। वे विशेष रूप से महिलाओं के कीमती सामान और पर्स पर नजर रखते थे और मौका मिलते ही चोरी कर फरार हो जाते थे।
सावधानियांः शादी समारोहों में अज्ञात या संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखें। अपने कीमती सामान, गहनों और पर्स की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे सतर्क रहें और इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।







1 thought on “शादी समारोह में हुई हीरे-सोने की चोरी का खुलासा – जिसमे बैंड बाजा बारात गेंग के आरोपी को दमन पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार”
For all you betting enthusiasts, I gave 777kingbet a whirl. The odds seem fair and the platform is easy to use. Could be your next favorite betting site!