वेटिंग रूम में 9 साल की बच्ची से कुली ने की अश्लील हरकत, GRP ने आरोपी को तुरंत किया गिरफ्तार.

वेटिंग रूम में 9 साल की बच्ची से कुली ने की अश्लील हरकत, GRP ने आरोपी को तुरंत किया गिरफ्तार. मिली सूचना के अनुसार जब लड़की बाथरूम जाने के लिए वेटिंग रूम में गई, तो एक कुली का काम करने वाला युवक उसके पीछे-पीछे आ गया। युवक ने लड़की को फुसलाया और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। सतर्क लड़की वेटिंग रूम से बाहर भागी और चीखने लगी। लड़की की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुँचे और तुरंत वलसाड जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी की टीम मौके पर पहुँची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वेटिंग रूम के सीसीटीवी फुटेज को हासिल किया और घटनास्थल का पंचनामा करके आगे की जाँच शुरू कर दी है। इस घटना ने फिर एक बार महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है।






1 thought on “वलसाड रेलवे स्टेशन पर बच्ची से रेप की कोशिश”
Another dangnhapbj88 mirror site, huh? Either way, finally logged in! Just double-check your link is the official one. dangnhapbj88