Explore

Search

February 4, 2026 1:07 pm

IAS Coaching

तलासरी-घोलवड पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ₹12.57 लाख की चरस बरामद, एक गिरफ्तार।

📰 गोल्ड कॉइन न्यूज़
सन्मवादाता मोहम्मद अली सैयद , वलसाड | 7 नवम्बर

तलासरी और घोलवड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ड्रग्स के कारोबार में शामिल एक आरोपी (पेडलर) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल ₹12,57,000/-  मूल्य की चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर के ववेजी और सोलसुम्बा इलाके में ड्रग्स पेडलरों के अड्डे अक्सर सक्रिय रहते हैं। पहले भी इस क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं।

स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग और पेट्रोलिंग को और सख्त किया जाएगा ताकि ऐसे गैरकानूनी धंधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Gold Coin News
Author: Gold Coin News

Digital Griot
Digital Griot
જાહેરાત
AI Tools Indexer
Marketing Hack4u
Digital Griot