वलसाड में ‘Wheat Flour Fortification’ पर जागरूकता सेमिनार आयोजित, कलेक्टर भव्य वर्मा ने किया वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान 
वलसाड:
स्वस्थ समाज और बेहतर पोषण के उद्देश्य से वलसाड के तिठल स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर परिसर के सरजू पैलेस में Wheat Flour Fortification पर एक विशेष जागरूकता सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन किया गया। गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री भव्य वर्मा (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर परम पूज्य विवेक स्वरूप स्वामी (बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर, तिठल) ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर वलसाड जिले के वरिष्ठ पत्रकारों का भी विशेष सम्मान किया गया। प्रमुख रूप से PRAJANAD न्यूज़ के ऑनर मुन्नाभाई, Gold Coin News Channel की सीनियर रिपोर्टर दीपा मिस्त्री और वरिष्ठ पत्रकार मुकेशभाई देसाई को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में Rotary Valsad Rangers, Valsad Technoserve, Millers For Nutrition और Fortify Health जैसी संस्थाओं ने भी भाग लिया। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य था आटे के फोर्टिफिकेशन के फायदों के बारे में जागरूकता फैलाना और समाज को बेहतर पोषण की ओर प्रेरित करना।
इस कार्यक्रम ने यह दर्शाया कि वलसाड जिला न केवल कृषि और पोषण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, बल्कि पत्रकारों की भूमिका को भी आदरपूर्वक सम्मानित कर रहा है।
रिपोर्ट: मोहम्मद अली, Gold Coin News Channel





