वलसाड से सनसनीखेज ख़बर: नाबालिग का अपहरण कर भागा आरोपी ओडिशा बॉर्डर पर धर दबोचा गया!

वलसाड के एक साधारण श्रमिक परिवार की 16 साल की बेटी अचानक गायब हो गई, और परिवार की चिंता से हालत खराब! पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई, तो वलसाड की पुलिस टीम ने कमर कस ली।
एसपी युवराजसिंह जाडेजा और पीआई दिनेश परमार के नेतृत्व में पुलिस ने ऐसा टेक्निकल जाल बिछाया कि आरोपी ओडिशा बॉर्डर पर धर लिया गया। पकड़ में आया कुंदनकुमार उर्फ वेंकी बीरजू पासवान झारखंड का रहने वाला है, जिसने लड़की को शादी के सपने दिखाकर फुसलाया और उसे लेकर भाग निकला था।

अब पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है, नाबालिग का मेडिकल भी हो चुका है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। कुल मिलाकर वलसाड पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा अपराधी शिकंजे में है, और आगे की तफ्तीश जारी है।





