ट्रेन में खुलेआम हो रही है शराब की तस्करी, ४ शराब तस्करों द्वारा यात्री पर जानलेवा हमला और लूट की कोशिश. Video हुआ वायरल।

जानकारी के अनुसार विरार सूरत शटल ट्रेन में ४ शराब तस्करों द्वारा ट्रेन के अंदर सफर कर रहे यात्री पर अतुल स्टेशन के पास जानलेवा हमला, हमले में यात्री को काफी गंभीर छोटे आने के कारण उसकी इलाज वलसाड सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है और मामले की जांच पुलिस कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार विरार सूरत शटल ट्रेन में ४ शराब तस्करों द्वारा ट्रेन के अंदर सफर कर रहे यात्री पर अतुल स्टेशन के पास जानलेवा हमला किया, यह बात की जानकारी यात्री ने RPF पर ऑन ड्यूटी कम कर रहे एक पुलिसकर्मी को दी,लेकिन पीड़ित को संतोष पूर्वक जवाब नहीं मिला, और ना ही कोई सुरक्षा मिली. फॉरेन घबराया हुआ यात्री वलसाड स्टेशन पर उतरकर गुजरात रेलवे पुलिस के एक पुलिसकर्मी से संपर्क किया और पूरे घटना के बारे में विस्तार पूर्वक उसे पुलिसकर्मी को बताया परंतु गुजरात रेलवे पुलिस में काम कर रहे हैं, पुलिसकर्मी से कोई इंसाफ नहीं मिला और ऐसा लग रहा था कि जानता के रक्षक और शराब तस्कर मिले हुए है, यही कारण से बड़ी मात्रा में वलसाड जिला के अनेक स्टेशनों पर शराब तस्करी हो रही है।
शराब तस्करों द्वारा यात्री को काफी ज्यादा मार दिया गया था इस वजह से यात्री काफी गंभीर चोटों से पीड़ित था, घटना को गंभीर लेते हुए स्थानिकों द्वारा 108 के माध्यम से यात्री को वलसाड सिविल मैं इलाज के लिए भर्ती कराया गया और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जांच की जा रही है। गौरतलब है कि या मामले पर दक्षिण रेलवे गुजरात पुलिस द्वारा कब और कैसे शराब तस्करों पर लगाम लगाया जाएगा और पीड़ित को इंसाफ मिलेगा या नहीं. ब्यूरो रिपोर्ट वलसाड.





