
वलसाड शहर इन दिनों धूल और प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। शहर की मुख्य सड़कों पर धूल का ऐसा गुबार छाया रहता है कि दिन के उजाले में भी वाहन चालकों को अपनी हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ रही है। कई जगहों पर सामने का रास्ता तक स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा।

धूल से बचने के लिए लोग मजबूरी में मास्क पहनकर बाहर निकल रहे हैं। यह दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो शहर में फिर से कोरोना जैसी कोई महामारी फैल रही हो। हालांकि वास्तविकता में यह किसी बीमारी का नहीं, बल्कि बदहाल सड़कों, खुले पड़े निर्माण कार्यों और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है।
इस समस्या का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ रहा है। सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, एलर्जी और गले में खराश जैसी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आई है। सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा और खुले पड़े मलबे को भी नहीं हटाया जा रहा, जिसकी वजह से हालात दिन-ब-दिन और बिगड़ते जा रहे हैं। जनता अब प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग कर रही है, ताकि वलसाड शहर को इस धूल के संकट से निजात मिल सके।
Gold Coin News इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनता की आवाज़ आगे तक पहुंचाने का काम करता रहेगा।
Report by: Deepa R. Mistry
For: Gold Coin News – Valsad
📱 शिकायत / खबर भेजने के लिए: +91 63534 00283 (WhatsApp 24×7)
📩 Email: contact@goldcoinnews.in





